IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से रौंदा, जोस बटलर शतक से चूके

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 27वें मुकाबले में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आठ विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी दूसरी सफलता हासिल कर ली है.

राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 27वें मुकाबले में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को चार विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी दूसरी सफलता हासिल कर ली है.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) द्वारा दिए गए 188 रन के लक्ष्य को मेहमान टीम ने जोस बटलर (Jos Buttler) द्वारा खेली गई शानदार 89 रनों की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 19.3 ओवरों में प्राप्त कर लिया. जोस बटलर के अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 37, संजू सैमसन ने 31, स्टीव स्मिथ ने 12 और श्रेयस गोपाल ने नाबाद 13 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: क्विंटन डी कॉक के शानदार अर्धशतक और हार्दिक पांड्या के आखिरी ओवरों में आतिशी पारी के बदौलत मुंबई ने बनाया 187 रन

मेजबान टीम के लिए क्रुणाल पांड्या ने तीन, जसप्रीत बुमराह ने दो और राहुल चाहर ने एक सफलता हासिल की. इससे पहले आज राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सलामी क्विंटन डी कॉक के 81 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी के बदौलत मेहमान टीम के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा था.

मेहमान टीम के लिए आज जोफ्रा आर्चर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 39 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन विकेट लिए. आर्चर के अलावा धवल कुलकर्णी और जयदेव उनादकट ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड