IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स को मिली इस सीजन की पहली जीत, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथ लगी फिर से निराशा

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मेहमान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में आठ विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी पहली सफलता हासिल कर ली है.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मेहमान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में सात  विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी पहली सफलता हासिल कर ली है. जी हां मेहमान टीम द्वारा दिए गए 159 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने 19.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया है. मेजबान टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने सर्वाधिक 59 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. बटलर के अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 22, स्टीव स्मिथ ने  38, राहुल त्रिपाठी ने नाबाद 34 और बेन स्टोक्स ने नाबाद 01 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के लिए आज युजवेंद्र चहल सबसे सफल गेंदबाज रहे. जी हां युजवेंद्र चहल ने अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 17 रन खर्च करते हुए दो सफलता हासिल की. चहल के अलावा मोहम्मद सिराज ने एक सफलता प्राप्त की.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: श्रेयस गोपाल की धारदार गेंदबाजी के सामने बेंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज हुए नतमस्तक, राजस्थान रॉयल्स को मिला 159 रन का लक्ष्य

इससे पहले आज राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. विराट सेना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 159 रनों का लक्ष्य रखा. मेहमान टीम के लिए आज पार्थिव पटेल ने शानादर बल्लेबाजी करते हुए 67 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. पार्थिव पटेल के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 23, अब्राहम डिविलियर्स ने 13, शिमरोन हेटमेयर ने 01, और मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 31 और मोइन अली ने नाबाद 18 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए आज के मैच में श्रेयस गोपाल ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों के स्पेल में मात्र 12 रन खर्च करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए जिसमें बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, और शिमरोन हेटमेयर का नाम शामिल है. श्रेयस गोपाल के अलवा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने एक विकेट अपने नाम किए.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से रौंदा, समीर रिज़वी ने खेली धमाकेदार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Scorecard: लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा `142 रनों का टारगेट, अब्दुल समद ने खेली धमाकेदार; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड