IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के लिए बेंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड
बेंगलोर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें पटेल ने आज 37 गेदों में चार छक्के और दो चौके की मदद से 53 रनों की शानदार पारी खेली.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 39वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने मेहमान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को रोमांचक मुकाबले में 01 से हराते हुए इस सीजन की अपनी तीसरी सफलता प्राप्त कर ली है. बेंगलोर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें पटेल ने आज 37 गेदों में चार छक्के और दो चौके की मदद से 53 रनों की शानदार पारी खेली.
बता दें कि आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 162 रन का लक्ष्य रखा था. मेजबान टीम के लिए आज आज विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. पटेल के अलावा एबी डी विलियर्स ने 25, अक्षदीप नाथ ने 24, मार्कस स्टोइनिस ने 14, कप्तान विराट कोहली ने 09, मोइन अली ने 26, पवन नेगी ने 05, उमेश यादव ने नाबाद 01 और डेल स्टेन ने 0 रनों की पारी खेली.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 160 रन ही बना सकी. मेहमान टीम के लिए कप्तान धोनी ने सर्वाधिक 84 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. धोनी के अलावा शेन वॉटसन ने 05, फॉफ डु प्लेसिस ने 05, सुरेश रैना ने 0, केदार जाधव ने 09, अंबाती रायडू ने 29, रवींद्र जडेजा ने 11, ड्वेन ब्रावो ने 05, और शार्दूल ठाकुर ने 0 रनों की पारी खेली.
मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के लिए डेल स्टेन और उमेश यादव ने दो-दो विकेट लिए. इन दोनों गेदबाजों के अलावा युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी ने एक-एक विकेट लिए. वहीं सैनी ने जडेजा को रन आउट भी किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2019 12:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

