IPL 2019: रोहित शर्मा ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी, मुंबई ने चेन्नई को दिया 156 रन का लक्ष्य
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 44वें मुकाबले में आज चेन्नई (Chennai) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 156 रनों का लक्ष्य रखा है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 44वें मुकाबले में आज चेन्नई (Chennai) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 156 रनों का लक्ष्य रखा है.
मेहमान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आज कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलती हुए 48 गेदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 67 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. रोहित शर्मा के अलावा सलामी बल्लेबजाज क्विंटन डी कॉक ने 15, इविन लुइस ने 32, क्रुणाल पांड्या ने 01, हार्दिक पांड्या ने नाबाद 23 और केरन पोलार्ड ने नाबाद 13 रन बनाए.
मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए आज मिशेल सैंटनर ने अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 13 रन खर्च करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट लिए. सैंटनर के अलावा दीपक चाहर और इमरान ताहिर ने क्रमशः एक-एक विकेट अपने नाम किए.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2019 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

