क्रिकेट

IPL 2019: क्विंटन डी कॉक ने लगाया शानदार अर्धशतक, मुंबई ने हैदराबाद को दिया 163 रन का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12 सीजन के 51वें मुकाबले में आज मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने निर्धारित ओवरों में मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सामने पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन का लक्ष्य रखा है.

IPL 2019: क्विंटन डी कॉक ने लगाया शानदार अर्धशतक, मुंबई ने हैदराबाद को दिया 163 रन का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12 सीजन के 51वें मुकाबले में आज मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने निर्धारित ओवरों में मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सामने पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन का लक्ष्य रखा है.

मेजबान टीम मुंबई के लिए आज के मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए 58 गेदों में छ: चौके और दो छक्के की मदद से 69 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. डी कॉक के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 24, सूर्यकुमार यादव ने 23, इविन लुइस ने 01, हार्दिक पांड्या ने 18, केरन पोलार्ड ने 10 और क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 09  रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- MI vs SRH, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए आज के मैच में खलील अहमद ने जहां तीन विकेट अपने नाम किए वहीं भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद नबी ने क्रमशः एक-एक विकेट झटके.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).