IPL 2019: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12 सीजन के 51वें मुकाबले में आज मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ मेजबान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12 सीजन के 51वें मुकाबले में आज मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ मेजबान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद इस समय अंकतालिका में 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है जबकि मुंबई 12 मैचों में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है. इस मैच में हैदराबाद की परेशानी यह है कि वह अपने सबसे सफल बल्लेबाज डेविड वार्नर के बिना मैदान पर उतर रही है. वार्नर विश्व कप टीम का हिस्सा बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं. वार्नर की गैरमौजूदगी में बल्लेबाजी का दारोमदार अब कप्तान केन विलियम्सन पर निर्भर करेगी.

यह भी पढ़ें- MI vs SRH, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम के पास हार्दिक पांड्या, केरन पोलार्ड जैसे दिग्गज हिटर हैं जो बड़ा स्कोर टांगने और उसे हासिल करने को बेहद आसान बना देते हैं. पांड्या ने कोलकाता के खिलाफ 34 गेंदों में 91 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. मुंबई की गेंदबाजी उसकी ताकत है. जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा T20 के दिग्गज हैं. वहीं हार्दिक पांड्या और पोलार्ड लगातार अच्छा योगदान दे रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू