IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने बैंगलौर को दिया 188 रनों का लक्ष्य, युजवेंद्र चहल ने झटके चार विकेट

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन का सातवां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) बनाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credits: IANS)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन का सातवां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) बनाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा है. बैंगलौर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर आज पहले मुंबई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर मेजबान टीम के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा है.

मुंबई के लिए आज के मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 48 रन बनाए, रोहित शर्मा के अलावा क्विंटन डीकॉक ने 23, सूर्यकुमार यादव ने 38, युवराज सिंह ने 23, कीरोन पोलार्ड ने 5, क्रुणाल पांड्या ने 1, हार्दिक पांड्या ने नाबाद 32, मिशेल मैकक्लेनेघन ने 1, मयंक मारकंडे ने 6, और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 0 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- क्या क्रिस गेल बीजेपी के लिए करेंगे प्रचार? पढ़ें भगवा कपड़ो में कैरेबियाई खिलाड़ी की वायरल फोटो की सच्चाई

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए युजवेंद्र चहल ने अपने चार ओवर के स्पेल में 38 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार विकेट लिए. चहल के अलावा मोहम्मद सिराज और उमेश यादव ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट