IPL 2019: मुंबई से मिली हार के बाद इन पर बरसे धोनी

मौजूदा चैम्पियन चेन्नई को अब बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से दूसरे क्वालीफायर में भिड़ना होगा और उस मैच के विजेता का सामना 12 मई को फाइनल में मुंबई इंडियंस से होगा

महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits: File Photo)

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के क्वालीफायर-1 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलने के बाद अपने बल्लेबाजों की आलोचना की. अपने घरेलू मैदान पर मंगलवार को चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 131 रन ही बना पाई. मुंबई ने जवाब में नौ गेंद रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. मैच के बाद धोनी ने कहा, "मैं समझता हूं कि बल्लेबाजी को अच्छा करना होगा. हमारे पास सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि हम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन कभी-कभी कई मैचों में वे उस तरह के शॉट खेलते हैं जो उन्हें नहीं खेलने चाहिए."

धोनी ने कहा, "यह वही खिलाड़ी हैं जिन पर हमने भरोसा किया है, उनके पास अनुभव है और उन्हें परिस्थितियों को बेहतर समझना चाहिए. उम्मीद है कि हम अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे." इस हार के बावजूद चेन्नई के पास अभी फाइनल में पहुंचने और अपना खिताब बचाने का मौका है.

यह भी पढ़े:  प्रीति जिंटा ने एमएस धोनी को दी चेतावनी, कहा- मैं आपकी बेटी के साथ करूंगी ये काम

मौजूदा चैम्पियन चेन्नई को अब बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से दूसरे क्वालीफायर में भिड़ना होगा और उस मैच के विजेता का सामना 12 मई को फाइनल में मुंबई इंडियंस से होगा. धोनी ने कहा, "किसी को हारना होता है, चीजें हमारे पक्ष में नहीं रही खासकर बल्लेबाजी. घर पर हम परिस्थितियों को जल्दी भाप लेते हैं. हमने इस पिच पर छह से सात मैच खेले हैं और हमें पिच का अच्छे से पढ़ना चाहिए था, यही घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा है." मुंबई की टीम पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड