क्रिकेट

MI vs RR, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 27वें मुकाबले में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ भिडंत है. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स को अपनी आखिरी दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

MI vs RR, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 27वें मुकाबले में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ भिडंत है. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स को अपनी आखिरी दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में मुंबई के खिलाफ वह अपनी लगातार तीसरी हार से बचने की कोशिश करेगी. ज्ञात हो कि राजस्थान को अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मात दी थी तो वहीं मुंबई इस मैच में पंजाब के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल करते हुए आ रही है.

पंजाब के खिलाफ मुंबई ने हार के मुंह से वापसी करते हुए मैच जीता था. उस मैच में केरन पोलार्ड ने तूफानी पारी खेल पंजाब को हार के लिए विवश कर दिया था. पोलार्ड उस मैच में टीम की कप्तानी कर रहे थे क्योंकि रोहित शर्मा चोटिल थे. इस मैच में रोहित वापसी करेंगे. उनके आने से टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी जो पिछले मैच में लड़खड़ाती दिखी थी. मुंबई की बल्लेबाजी का दारोमदार रोहित पर ही होगा लेकिन उन्हें क्विटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, युवा ईशान किशन से भी अच्छी पारियों की उम्मीद है. मुंबई की बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी उसका निचला क्रम है जहां पोलार्ड और हार्दिक पांड्या हैं. इन दोनों ने इसी सीजन में कई मैचों में अंत में तेज पारी खेल टीम को बड़ा स्कोर प्रदान किया है. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- IPL 2019: नो बॉल विवाद को लेकर पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी का किया बचाव

राजस्थान के लिए इन दोनों खिलाड़ियों से पार पाना आसान नहीं होगा. शुरूआत में अगर डी कॉक और रोहित न भी चल पाए तो हार्दिक और पोलार्ड राजस्थान के लिए बड़ा सिरदर्द होंगे. राजस्थान की गेंदबाजी में वो दम अभी तक नहीं दिखा है कि वह किसी टीम को या किसी तूफानी बल्लेबाज को रोक पाए. श्रेयस गोपाल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ जरूर अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन इसके बाद वह उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए हैं. बेन स्टोक्स एक नाम हैं जो कुछ कर सकते हैं.

राजस्थान की बल्लेबाजी जरूर उसे जीत दिला सकती है. बल्लेबाजी में उसके पास जोस बटलर, संजू सैमसन जैसे नाम हैं, लेकिन चेन्नई के खिलाफ यह सभी विफल रहे थे. राजस्थान के बल्लेबाजों में बेशक दम तो है लेकिन निरंतरता की कमी उसकी परेशानी है. कप्तान अजिंक्य राहणे का बल्ला भी खामोश ही रहा है. वहीं स्टीवन स्मिथ उस फॉर्म में नहीं दिखे हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)

यह भी पढ़ें- IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत से खुश नहीं है कैप्टन कूल धोनी, बोल दी बड़ी बात

गेंद से अच्छा करने वाले बेन स्टोक्स अपने बल्ले का ज्यादा कमाल अभी तक नहीं दिखा पाए हैं. मुंबई की मजबूत गेंदबाजी के सामने उसे और परेशानी हो सकती है. जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरनडॉर्फ तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाले हुए हैं तो वहीं स्पिन में क्रुणाल पांड्या और लेग स्पिनर राहुल चाहर ने उम्दा प्रदर्शन किया है.

संभावित टीम इस प्रकार है-

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनेघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: खिलाड़ियों के फिटनेस पर आईपीएल का असर पड़ना हुआ शुरू, दिल्ली का यह दिग्गज तेज गेंदबाज टुर्नामेंट से हुआ बाहर

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2019 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).