MI vs CSK, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के पहले क्वालीफायर मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई (Chennai) के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है.

रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits: IANS)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई (Chennai) के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. बता दें कि आज का मैच जितने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम से भिड़ेगी.

ज्ञात हो कि इस सीजन में लीग मैच में खेले गए दोनों टीमों के बीच मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को मात दी थी. इसी के साथ ही मुंबई इस सीजन की पहली टीम है जिसने चेन्नई को उसके घर में हराया. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक इस सीजन की बेहतरीन सलामी जोड़ियों में से एक साबित हुए हैं तो मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव ने टीम को कई मौकों पर संभाला है. वहीं आखिरी के ओवरों में हार्दिक पांड्या और केरन पोलार्ड ने टीम के लिए तेजी से रन बनाए हैं. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- IPL 2019: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के साथ ही कोलकाता प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर

गेंदबाजी में मुंबई के जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा की जोड़ी चेन्नई के बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है इसमें शंका की गुंजाइश कम है. वहीं चेन्नई को अपने पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी जिसने उसकी कई कमियां उजागर की हैं. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

बल्लेबाजी में उसे केदार जाधव के चोटिल होने जाने से झटका लगा है. जाधव को पंजाब के खिलाफ कंधे में चोट लग गई थी. चेन्नई के पास हालांकि बल्लेबाजी में अच्छे और बड़े नाम हैं. शेन वाटसन, सुरेश रैना, ड्वायन ब्रावो, अंबाती रायडू और खुद कप्तान धोनी का जलवा पूरी दुनिया ने देख रखा है.

गेंदबाजी धोनी के लिए चिंता का सबब हो सकती है. ऐसे में अच्छा खासा दारोमदार अनुभवी हरभजन सिंह और वाटसन के जिम्मे होगा. ब्रावो टीम के लिए कई मौकों पर तुरुप का इक्का साबित हुए हैं. उनसे भी धोनी को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: हार के बाद कप्तान अश्विन ने कहा- पावरप्ले और मध्य ओवरों में हम अच्छा नहीं खेल पाए

संभावित टीमें इस प्रकार है-

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह.

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\