KKR vs MI, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 47वें मुकाबले में आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 47वें मुकाबले में आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. मेहमान टीम मुंबई इंडियंस इस मैच में प्लेऑफ में जगह पक्की करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी तो दूसरी तरफ नाइट राइर्डस के सामने खुद को इस दौड़ में शामिल करने की चुनौती होगी.
तीन बार की विजेता मुंबई इस समय अंकतालिका में 11 मैचों में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. मुंबई ने शुक्रवार रात को ही चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी. इससे वह प्लेऑफ में जाने के काफी करीब पहुंच गई है. अभी उसे हालांकि तीन मैच और खेलने हैं. रोचक बात यह है कि मुंबई एक सप्ताह के भीतर कोलकाता से दूसरी बार भिड़ रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई का कोलकाता के खिलाफ रिकार्ड अच्छा है. दोनों के बीच कुल 23 मैच हुए हैं जिसमें से मुंबई के हिस्से 18 जीत आई हैं. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).
यह भी पढ़ें- IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार का ठीकरा कप्तान केन विलियम्सन गेदबाजों पर फोड़ा
मुंबई इस समय अच्छी फॉर्म में है, लेकिन कोलकाता अच्छी शुरुआत के बाद से पटरी पर से उतर गई है. कोलकाता को लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में हार उसकी प्लेऑफ में संभावनाओं को लगभग खत्म कर देगी. पिछले मैच में कोलकाता को राजस्थान रॉयल्स ने मात दी थी. इस मैच में सिर्फ कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक का बल्ला चला था जिन्होंने 97 रनों की पारी खेली थी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).
कोलकाता के लिए चिंता उसका तेज गेंदबाजी आक्रमण है जिसने राजस्थान के खिलाफ रन लुटाए थे. उसके स्पिनर सुनील नरेन, पीयूष चावला ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया था. दोनों ने मिलकर कुल पांच विकेट निकाले थे. इस मैच में कुलदीप यादव को मौका नहीं मिला था जिसके कारण काफी सवाल खड़े हुए थे. कार्लोस ब्रैथवेट को हैरी गार्ने को तरजीह दी गई थी, लेकिन ब्रैथवेट बल्ले और गेंद से सफल नहीं हो पाए थे. मुंबई के खिलाफ जीत के लिए कोलकाता को एक ईकाई के तौर पर दमदार प्रदर्शन करना होगा.
मुंबई अभी तक बेहतरीन टीम की तरह खेली है. चेन्नई के खिलाफ कप्तान रोहित का बल्ला भी अच्छा चला था. रोहित ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. क्विंटन डी कॉक, हार्दिक पांड्या, केरन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा सभी फॉर्म में हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: श्रेयस अय्यर और शिखर धवन ने लगाया शानदार अर्धशतक, दिल्ली ने बेंगलोर को दिया 188 रन का लक्ष्य
संभावित टीमें इस प्रकार है-
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह.
कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, के.सी. करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2019 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

