CSK vs DC, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के क्वालीफायर मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के तीसरे एलिमिनेटर मुकाबले में आज विशाखपट्नम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ है.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के तीसरे एलिमिनेटर मुकाबले में आज विशाखपट्नम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ है.

आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में गिनी जाने वाली चेन्नई को क्वालीफायर-1 में तीन बार की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने मात दी थी और फाइनल में प्रवेश किया. उस हार से हालांकि चेन्नई बाहर नहीं हुई. उसे क्वालीफायर-2 में फाइनल में जाने का एक और मौका मिल रहा है. महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई के लिए हालांकि यह दूसरा क्वालीफायर कांटे भरे रास्ते से कम नहीं होगा क्योंकि दिल्ली की टीम इस समय शानदार फॉर्म में हैं और लगातार अपने खेल में सुधार कर रही है.(मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- IPL 2019: फाइनल मुकाबले में नजर आएंगे सलमान खान और कैटरीना कैफ, पहली बार करेंगे ये काम

दिल्ली ने ऐलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद को जीत के करीब आने के बाद हार के लिए मजबूर कर दिया था. इसमें ऋषभ पंत की अहम भूमिका रही थी जिन्होंने आखिरी के ओवरों में महज 21 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई. पंत ने इस सीजन आखिरी ओवरों में कई ऐसा पारियां खेली हैं जिन्होंने दिल्ली की जीत का रास्ता खोला है. इस जीत में हालांकि सिर्फ पंत ही नहीं एक और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की 56 रनों की पारी भी अहम रही जिसने दिल्ली की जीत की नींव रखी थी.

दिल्ली की बल्लेबाजी की खासियत यही रही है कि उसका कोई न कोई बल्लेबाज टीम के लिए स्कोर कर जाता है. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन तो इस सीजन बल्ले से जबरदस्त फॉर्म में हैं. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी कई अच्छी पारियां खेली हैं. बीते मैच में हालांकि यह दोनों चले नहीं थे तो उनकी भरपाई पंत और शॉ ने कर दी थी. इन चारों के अलावा दिल्ली के पास कोलिन मुनरो, कोलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड जैसे बल्लेबाज भी है. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मुकाबले के लिए तैयार हैं हम: पृथ्वी शॉ

गेंदबाजी में दिल्ली के पास ट्रेंट बोल्ट, ईशांत शर्मा जैसे तेज गेंदबाज हैं. बोल्ट पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे और 12.33 की औसत से रन लुटाए थे लेकिन ईशांत ने किफायती गेंदबाजी की थी. उन्होंने चार ओवरों में 8.50 की औसत से सिर्फ 34 रन दिए थे और दो विकेट हासिल किए थे. कीमो पॉल ने भी मौके का पूरा फायदा उठाया था और तीन सफलताएं प्राप्त की. स्पिन गेंदबाजी की बात करें तो टीम के पास अमित मिश्रा और अक्षर पटेल जैसे दो अनुभवी स्पिनर हैं.

वहीं, चेन्नई की बात करें तो टीम के पास शेन वाटसन, फाफ डु प्लेसिस, धोनी, और अंबाती रायडू जैसे स्टार बल्लेबाज जो कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी की बात करें तो टीम के पास लेग स्पिनर इमरान ताहिर अच्छा कर रहे हैं। ताहिर ने अभी तक लीग में 23 विकेट लिए हैं और इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर खड़े हैं। स्पिन में टीम के पास हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा के रूप में दो और अच्छे विकल्प हैं, वहीं टीम के पास तेज गेंदबाजी के रूप में दीपक चाहर जैसा युवा टैलेंट मौजूद है.

संभावित टीमें इस प्रकार है-

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: विचित्र तरीके से अमित मिश्रा ने गंवाया अपना विकेट, यूसुफ पठान भी ऐसे हो चुके हैं आउट

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, कोलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बाउल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Live Score Update: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वडोदरा में आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Toss Winner Prediction: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\