KXIP vs RCB, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 28वें मुकाबले में आज पंजाब के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम (IS Bindra Stadium) में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है.

किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 28वें मुकाबले में आज पंजाब के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम (IS Bindra Stadium) में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है. बता दें कि इस सीजन में बेंगलोर की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है. वह अंकतालिका में सबसे नीचे आठवें स्थान पर हैं. लगातार तीसरी साल विजडन के लीडिंग क्रिकेटर चुने गए कोहली जानते हैं कि बचे आठों मैचों में सभी में सिर्फ जीत ही उनकी किस्मत बदल सकती है.

विराट कोहली की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में लड़खड़ाती दिखी है. कोहली और उनके साथी अब्राहम डिविलियर्स ने हालांकि अपनी क्लास दिखाई है लेकिन कोई और उनका साथ देता नहीं दिखा है. यह इस टीम की कमजोरी भी है कि टीम काफी हद तक कोहली और डिविलियर्स पर निर्भर रहती है. वहीं, गेंदबाजी में बेंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल के अलावा कोई और गेंदबाज कमाल नहीं दिखा पाया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली ने 33 गेंदों पर 41 रन बनाए थे तो वहीं मोइन अली ने 18 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली थी. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- IPL 2019: दिनेश कार्तिक ने शुभमन गिल की जमकर की प्रशंसा, कहा- वह सात नंबर पर बल्लेबाजी करके खुश हैं

कोहली की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठने लगे हैं. टीम की फिल्डिंग भी सही नहीं रही है. लगभग हर मैच में टीम के खिलाड़ियों ने कैच छोड़े हैं. वहीं, अगर पंजाब की बात की जाए तो अपने पिछले मैच में पंजाब ने लोकेश राहुल के पहले आईपीएल शतक के दम पर 197 का स्कोर जरूर बनाया था लेकिन पोलार्ड के तूफान के सामने उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके थे. पोलार्ड ने 31 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेल पंजाब के मुंह से जीत छीन ली थी.

हालांकि मुंबई के मैच को छोड़ दिया जाए तो रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली टीम से पार पाना अधिकतर टीमों के लिए टेढ़ी खीर ही रहा है. पंजाब ने अपने सात मैचों में चार में जीत हासिल की है और घर में उसने अपनी बादशाहत को कायम रखा है. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)

यह भी पढ़ें- IPL 2019: कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद शिखर धवन ने कहा- पहले T20 शतक से चुकने का कोई मलाल नहीं

संभावित टीमें इस प्रकार है-

किंग्स इलेवन पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, मोइसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हरडस विजोएन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड