KXIP vs MI, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

किंग्स इलेवन पंजाब आज इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के अपने तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना कर रही है.

किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019:  किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) आज इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण के अपने तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना कर रही है. मोहाली (Mohali) के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, आई. एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के शुरू होने से पहले हुए टॉस को किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर. अश्विन (R. Ashwin) ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. मुंबई इंडियंस ने अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि किंग्स इलेवन पंजाब ने वरुण चकवर्ती की जगह मुरुगन अश्विन को टीम में शामिल किया है.

टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में मांकडिंग विवाद की छाया में राजस्थान को हराने वाली पंजाब की टीम को दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 28 रन की हार का सामना करना पड़ा था. किंग्स इलेवन पंजाब के लिए शुरुआती दोनों मैच उतार-चढ़ाव से भरे रहे. पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को मांकडिंग करने के लिए कप्तान रविचंद्रन अश्विन की आलोचना हुई. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

दूसरे मैच में कोलकाता के खिलाफ 30 गज के घेरे के अंदर चार खिलाड़ी नहीं रखने का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा, जिससे आंद्रे रसेल के आउट होने के बाद उस गेंद को नोबाल करार दिया गया और रसेल ने 17 गेंदों पर 48 रन की तूफानी पारी खेल कर मैच का रुख पलट दिया.

टीम इस प्रकार है-

किंग्स इलेवन पंजाब:  रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), क्रिस गेल, लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, हरडस विलोजेन, मोहम्मद शमी, एंड्रयू टाई, मुरुगन अश्विन.

यह भी पढ़ें- IPL 2019 Points Table: जानें इस साल कौन सी टीम प्वाइंट्स टेबल में चल रही है सबसे आगे, देखें लिस्ट

मुंबई इंडियंस:  रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, मयंक मारकंडे, मिशेल मैकक्लेनेघन, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Scorecard: वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, नट साइवर-ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Score Update: वडोदरा में मुंबई मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का 16वां टी20 मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Pitch Report And Weather Update: वडोदरा में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या आरसीबी के गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\