क्रिकेट

आईपीएल 2019: पंजाब ने कोलकाता को दिया 184 रनों का लक्ष्य, सैम कुरैन का तूफानी अर्धशतक

किंग्स इलेवन पंजाब (Kings Eleven Punjab) ने शुक्रवार को आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 183 रन बनाए हैं.

आईपीएल 2019: पंजाब ने कोलकाता को दिया 184 रनों का लक्ष्य, सैम कुरैन का तूफानी अर्धशतक
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (Photo Credits: File Photo)

किंग्स इलेवन पंजाब  (Kings Eleven Punjab)  ने शुक्रवार को आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 183 रन बनाए हैं. पंजाब के लिए सैम कुरैन ने नाबाद 55 और निकोलस पूरण ने 48 रन बनाए.

कुरैन ने 24 गेंदों की पारी में सात चौके और दो छक्के जड़े. पूरन ने 27 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों के अलावा चार छक्के मारे. मयंक अग्रवाल ने 26 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए.

कोलकाता के लिए संदीप वॉरियर ने दो विकेट लिए. हैरी गार्ने, आंद्र रसेल, नीतिश राणा ने एक-एक विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2019 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).