क्रिकेट

IPL 2019: दिनेश कार्तिक ने खेली कप्तानी पारी, कोलकाता ने राजस्थान को दिया 176 रन का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 43वें मुकाबले में आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सामने 176 का लक्ष्य रखा है.

IPL 2019: दिनेश कार्तिक ने खेली कप्तानी पारी, कोलकाता ने राजस्थान को दिया 176 रन का लक्ष्य
कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 43वें मुकाबले में आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सामने 176 का लक्ष्य रखा है.

मेजबान टीम के लिए आज कप्तान दिनेश कार्तिक ने नाबाद कप्तानी पारी खेलते हुए मात्र 50 गेदों में सात चौके और नौ छक्के की मदद से 97 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. कार्तिक के अलावा क्रिस लिन ने 0, शुभमन गिल ने 14, नीतीश राणा ने 21, सुनील नरेन ने 11, आंद्रे रसेल ने 14, कार्लोस ब्रेथवेट ने 05 और रिंकु सिंह ने नाबाद 03 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, KKR को दिया पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण

मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए आज तेज गेंदबाज वरुण एरॉन ने अपने चार ओवर के स्पेल में 20 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो विकेट लिए. वरुण एरॉन के अलावा श्रेयस गोपाल, ओशाने थॉमस और जयदेव उनादकट ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए. वहीं नरेन को अजिंक्य रहाणे ने रन आउट किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2019 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).