IPL 2019: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली कैपिटल्स के समक्ष पेश करेगी चुनौती

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम आज यहां ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से भिड़ेगी.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम आज यहां ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से भिड़ेगी. दोनों टीमें इस सीजन में जब पहली बार फिरोजशाह कोटला मैदान पर आमने-सामने हुई थीं तो दिल्ली ने सुपर ओवर में कोलकाता को हराया था. हालांकि, आज होने वाले इस मुकाबले में मेजबान कोलकाता की पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. कोलकाता को अपने घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलने के साथ साथ घरेलू दर्शकों का भी समर्थन मिलने की संभावना है.

आंकड़ों के लिहाज से भी कोलकाता दिल्ली पर भारी दिखाई दे रहा है. कोलकाता ने इस सीजन में अब तक छह मैचों में चार जीते हैं जबकि दो में ही उसे हार मिली है. टीम आठ अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज हैं. दूसरी तरफ दिल्ली ने अपने पिछले मुकाबले में जिस तरह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को चार विकेट से मात दी है, उससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है. टीम छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक लेकर छठे नंबर पर काबिज है. वहीं, दूसरी तरफ कोलकाता को अपने पिछले मैच में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों सात विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: मैच के बाद धोनी ने राजस्थान के खिलाड़ियों के साथ जो किया वो हर स्टार क्रिकेटर के लिए है सबक, देखें वीडियो

कोलकाता की टीम चेन्नई के खिलाफ आंद्रे रसेल के अर्धशतक के बावजूद 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना सकी थी और चेन्नई ने इस लक्ष्य को 17.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था. दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली टीम उस समय मैच में शीर्षक्रम के विफल रहने के बाद मध्यक्रम भी ढेर हो गई थी और अब दिल्ली के खिलाफ टीम को इससे बचना होगा. मैच में एक बार फिर सबकी नजरें रसेल बनाम कगिसो रबादा पर होंगी. रसेल कोलकाता की ताकत बन गए हैं. उनके दम पर टीम इस आत्मविश्वास में रहती है कि अगर वो हैं तो मैच जीत सकते हैं.

वहीं दूसरी तरफ रबादा इस समय लीग में 11 विकेटों के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर कामय हैं. दिल्ली भी अपना पिछला मुकाबला जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज है और टीम चाहेगी कि उसके बल्लेबाज यहां भी शानदार प्रदर्शन करें. गेंदबाजी में दिल्ली मजबूत है. उसके पास रबादा के अलावा क्रिस मौरिस, संदीप लामिछाने जैसे अच्छे गेंदबाज हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: खिलाड़ियों के फिटनेस पर आईपीएल का असर पड़ना हुआ शुरू, दिल्ली का यह दिग्गज तेज गेंदबाज टुर्नामेंट से हुआ बाहर

संभावित टीम इस प्रकार है-

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, कगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बाउल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा.

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट