IPL 2019: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी भी नहीं दिला सकी मुंबई को जीत, कोलकाता ने 34 रनों से दी मात
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 47वें मुकाबले में आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 34 से रौंदते हुए इस सीजन की अपनी पांचवी सफलता प्राप्त कर ली हैं.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 47वें मुकाबले में आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 34 से रौंदते हुए इस सीजन की अपनी पांचवी सफलता प्राप्त कर ली हैं. इस जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स अब पॉइंट्स टेबल में 10 अंको के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया है.
इससे पहले आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने मुंबई इंडियंस के सामने निर्धारित ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 233 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. जवाब में मैदान में उतरी मुंबई की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना सकी.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: शुभमन गिल और क्रिस लिन के बाद रसेल ने मचाया तूफान, KKR ने मुंबई इंडियंस को दिया 233 रन का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आज ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने मात्र 34 गेदों में नौ छक्के और छ: चौके की मदद से 91 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन उनकी यह साहसिक पारी भी मुंबई को जीत नहीं दिला सकी. पांड्या के अलावा मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 12, क्विंटन डी कॉक ने 0, सूर्यकुमार यादव ने 26, इविन लुइस ने 15, केरन पोलार्ड ने 20, क्रुणाल पांड्या ने 24, बरिंदर शरण ने नाबाद 03 और राहुल चाहर ने नाबाद 01 रन बनाए.
मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए आज हैरी गुर्ने, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए. वहीं पीयूष चावला ने एक विकेट लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2019 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

