क्रिकेट

KKR vs SRH, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: कोलकाता बनाम हैदराबाद के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे शुरू होगा.

KKR vs SRH, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: कोलकाता बनाम हैदराबाद के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit- File Photo)

कोलकाता. आईपीएल 2019 का दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम जहां पिछले साल फाइनल तक पहुंची थी वहीं कोलकाता (KKR) को एलिमिनेटर में हार का सामना करना पड़ा था. एलिमिनेटर में नाइट राइडर्स को सनराइजर्स ने ही हराया था. आज का मुकाबला ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में खेला जाएगा. बताना चाहते है कि दो बार की चैम्पियन कोलकाता ने आईपीएल में अपना पिछला खिताब 2014 में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कप्तानी में जीता था. उसके बाद से टीम ने पिछले चार साल में तीन बार प्लेऑफ में जगह बनाई है लेकिन वह खिताब नहीं जीत पाई है.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे शुरू होगा.

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल के पहले मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

आईपीएल 2019 के मैचों की हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है.

इस प्रकार है दोनों टीमें-

कोलकाता: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कालोर्स ब्रैथवेट, जो डेनली, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, लॉकी फग्यूर्सन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा.

हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), डेविड वॉर्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद नबी, शाहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टेनलेक.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2019 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).