IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी करने का फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 55वें मुकाबले में आज पंजाब (Punjab) के आईएस बिंद्रा स्टेडियम (The Punjab Cricket Association Inderjit Singh Bindra Stadium) में मेजबान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का मुकाबला इस सीजन में अंक तालिका में टॉप पर चल रही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ है. किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 55वें मुकाबले में आज पंजाब (Punjab) के आईएस बिंद्रा स्टेडियम (The Punjab Cricket Association Inderjit Singh Bindra Stadium) में मेजबान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का मुकाबला इस सीजन में अंक तालिका में टॉप पर चल रही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ है. किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

बता दें मेजबान टीम किंग्स इलेवन पंजाब अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों सात विकेट से हारने के बाद प्लेऑफ में पहुंचने से बाहर हो गई है. टीम इस सीजन में ज्यादातर अपने ओपनर लोकेश राहुल और क्रिस गेल पर निर्भर रही. लेकिन ये दोनों बल्लेबाज कोलकाता के खिलाफ रन बनाने में विफल रहे, जिसके कारण टीम 200 रन का स्कोर चेस नहीं कर पाई.

यह भी पढ़ें- KXIP vs CSK , IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

वहीं बात करें चेन्नई सुपर किंग्स की तो मेहमान टीम ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 80 रन से हराकर 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है. टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह 11 मैचों में अब तक 358 रन बना चुके हैं. गेंदबाजी में टीम के पास इमरान ताहिर, हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा की तिकड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रही है.

टीमें इस प्रकार है-

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, हरभजन सिंह, दीपक चाहर और इमरान ताहिर.

किंग्स इलेवन पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, सैम कुरैन, हरप्रीत बरार, मोहम्मद शमी और मुरुगन अश्विन.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Stats And Preview: दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Sanju Samson IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, विस्फोटक बल्लेबाज के आकंड़ों पर एक नजर