क्रिकेट

आईपीएल 2019: पंजाब ने मुंबई के सामने रखा 198 रनों की लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने लोकेश राहुल (नाबाद 100) और क्रिस गेल (63) की बेहतरीन पारियों के दम पर 20 ओवरों में चार विकेटों के नुकसान पर 197 रनों का स्कोर खड़ा किया.

आईपीएल 2019: पंजाब ने मुंबई के सामने रखा 198 रनों की लक्ष्य
पंजाब और मुंबई (Photo Credits- File Photo)

किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें संस्करण के मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सामने 198 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने लोकेश राहुल (नाबाद 100) और क्रिस गेल (63) की बेहतरीन पारियों के दम पर 20 ओवरों में चार विकेटों के नुकसान पर 197 रनों का स्कोर खड़ा किया. राहुल ने अपनी शतकीय पारी में महज 64 गेंदों का सामना किया और छह चौके तथा इतने ही छक्के मारे.

यह उनका पहला आईपीएल शतक है. गेल ने अपनी पारी में 36 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और सात छक्के लगाए. मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या को दो सफलताएं मिलीं. जेसन बेहरनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2019 10:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).