क्रिकेट

IPL 2019: धोनी-जडेजा की जोड़ी से भी आगे निकली अक्षर पटेल और कोलिन इंग्राम की जोड़ी, क्रिस गेल का दोनों ने लिया हैरान कर देने वाला कैच, देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 37वें मुकाबले में आज दिल्ली (Delhi) के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम (Feroz Shah Kotla Ground) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा है.

IPL 2019: धोनी-जडेजा की जोड़ी से भी आगे निकली अक्षर पटेल और कोलिन इंग्राम की जोड़ी, क्रिस गेल का दोनों ने लिया हैरान कर देने वाला कैच, देखें  वीडियो
क्रिस गेल (Photo Credits: IANS)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 37वें मुकाबले में आज दिल्ली (Delhi) के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम (Feroz Shah Kotla Ground) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा है.

इसी बीच पंजाब के तूफानी ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर शानदार पारी खेली. गेल की पारी जितनी शानदार थी उनकी पारी का अंत भी उतने ही बेहतरीन कैच के साथ हुआ. इस मैच में गेल संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) की गेंद पर कैच आउट हुए पर जिस तरह से उनका कैच कोलिन इंग्राम (Colin Ingram) और अक्षर पटेल (Axar Patel) ने मिलकर पकड़ा वो अपने-आप में कमाल का था.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: जोस बटलर बनने वाले है पिता, लौटे स्वदेश, संजू सैमसन निभाएंगे विकेटकीपर की भूमिका

बता दें कि दिल्ली के लिए 13वां ओवर संदीप लमिचाने फेंक रहे थे. संदीप की इस गेंद पर गेल ने शॉट खेलने का प्रयास किया और वो इसमें सफल भी हुए लेकिन वो अपनी पूरी ताकत इस पुल शॉट को लगाने में नहीं दे पाए. हालांकि ये गेंद बाउंड्री तक पहुंच भी गई तभी मिड-विकेट पर खड़े कोलिन इनग्राम ने गेंद पकड़ ली. इनग्राम को ऐसा लगा कि वो बाउंड्री के बाहर चले जाएंगे. उन्होंने उस वक्त कमाल की बैलेंस का परिचय दिया. वो कुछ पल तक अपने शरीर को बैलेंस करते रहे और लांग ऑन पर अपने पास खड़े अक्षर पटेल की तरफ गेंद को उछाल दिया और पटेल ने बिना कोई गलती किए इस कैच को आसानी से पकड़ लिया.

बता दें कि गेल के अलावा लोकेश राहुल ने 12, मयंक अग्रवाल 02, डेविड मिलर ने 07, मनदीप सिंह ने 30, सैम कुरेन ने 0, कप्तान अश्विन ने 16, हरप्रीत बराड़ ने नाबाद 20 और हरडस विजोएन ने नाबाद 02 रनों की पारी खेली. मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए आज संदीप लामिछाने ने सर्वाधिक तीन सफलताएं प्राप्त की, लेकिन इसके लिए उन्होंने 40 रन खर्च कर दिए. लामिछाने के अलावा अक्षर पटेल और कगिसो रबाडा ने क्रमशः दो-दी विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2019 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).