IPL 2019: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 20वें मुकाबले में आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबले में दिल्ली ने बेंगलोर को चार विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी तीसरी सफलता हासिल कर ली है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 20वें मुकाबले में आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबले में दिल्ली ने बेंगलोर को चार विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी तीसरी सफलता हासिल कर ली है.
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए आज के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें की आज के मैच में रबाडा ने अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 21 रन खर्च करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट लिए.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: विराट के वीर फिर हुए फेल, दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से रौंदा
इससे पहले आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलोर की टीम ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम कप्तान श्रेयस अय्यर के 67 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी के बदौलत 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर प्राप्त कर ली.
मेजबान टीम के लिए नवदीप सैनी ने दो, मोहम्मद सिराज, मोइन अली, पवन नेगी और टिम साउदी ने क्रमशः एक-एक सफलता हासिल किए.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2019 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

