IPL 2019: मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के लिए राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 27वें मुकाबले में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को चार विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी दूसरी सफलता हासिल कर ली है.

राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 27वें मुकाबले में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को चार विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी दूसरी सफलता हासिल कर ली है. राजस्थान रॉयल्स की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बटलर ने आज मात्र 43 गेदों का सामना करते हुए सात छक्के और आठ चौके की मदद से 89 रनों की धुआंधार पारी खेली.

इससे पहले आज राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के 81 और कप्तान रोहित शर्मा 47 रनों की शानदार पारी के बदौलत मेहमान टीम के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम बटलर के शानदार अर्धशतक के बदौलत इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. बटलर के अलावा राजस्थान के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 37, संजू सैमसन ने 31, स्टीव स्मिथ ने 12 और श्रेयस गोपाल ने नाबाद 13 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से रौंदा, जोस बटलर शतक से चूके

मेजबान टीम के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आज क्रुणाल पांड्या सफल गेंदबाज रहे. जी हां क्रुणाल पांड्या ने अपने चार ओवर के स्पेल 34 रन खर्च करते हुए तीन सफलताएं प्राप्त की. क्रुणाल के अलावा जसप्रीत बुमराह ने दो और राहुल चाहर ने एक सफलता हासिल की.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें