IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स की हार पर बोले रियान पराग, 'मेरा काम अच्छा करना है, परिणाम मेरे हाथ में नहीं हैं.'
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का हिस्सा युवा हरफनमौला खिलाड़ी रियान पराग (Riyan Parag) कहते हैं कि वह ज्यादा सोचकर अपने आप को दबाव में नहीं लाना चाहते हैं. पराग ने कहा कि वह सिर्फ सामने आए मौकों को भुनाना चाहते हैं, जिसके लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का हिस्सा युवा हरफनमौला खिलाड़ी रियान पराग (Riyan Parag) कहते हैं कि वह ज्यादा सोचकर अपने आप को दबाव में नहीं लाना चाहते हैं. पराग ने कहा कि वह सिर्फ सामने आए मौकों को भुनाना चाहते हैं, जिसके लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं. राजस्थान को शनिवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही राजस्थान की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गई हैं.
मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन पराग ने कहा, "दबाव तब होता है जब आप उसके बारे में सोचते हैं और मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता. मैं चीजों को आसान तरीके से लेना चाहता हूं. अगर आप पूरी प्रक्रिया के बारे में सोचेंगे कि आपको यह करना है, वो करना है तभी आप ज्यादा सोचने लगेंगे और दबाव आपके ऊपर होगा." 17 साल के इस युवा के मुताबिक, "इस समय मैं अपने सामने आने वाले मौके के लिए पूरी तरह से तैयार हूं. मेरा काम अच्छा करना और अपना सौ फीसदी देना है. परिणाम मेरे हाथ में नहीं हैं. मेरे सामने जो मौका आएगा, मैं उसे भुनाने के लिए तैयार करना चाहता हूं और तैयार हूं."
यह भी पढ़ें- आईपीएल 2019: बारिश के कारण राजस्थान-बेंगलोर मैच में देरी
पराग असम से आते हैं और अपने राज्य की टीम का अहम हिस्सा भी हैं. असम के प्रदर्शन और घर लौट पर दोबारा राज्य की टीम के साथ जुड़ने के सवाल पर पराग ने कहा, "हम बीते तीन साल से पेशेवर खिलाड़ियों के बिना खेल रहे हैं. पहले दो साल हमें एक भी जीत नहीं मिली. पिछले साल हमने अच्छा किया. मुझे लगता है कि असम क्रिकेट काफी जल्दी और तेजी से आगे बढ़ रही है. हमने इस सीजन कई उलटफेर किए, हमने बंगाल, हरियाणा जैसी टीमों को हराया. हम इस बारे में नहीं सोचते हैं कि हम किसके खिलाफ खेल रहे हैं, कहां खेल रहे हैं. हम सिर्फ अच्छी क्रिकेट खेलना चाहते हैं." पराग ने दिल्ली के खिलाफ 49 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली. उनकी पारी के दम पर भी राजस्थान टीम 100 के पार पहुंचने में सफल हो सकी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

