क्रिकेट

भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे आईपीएल सट्टेबाजी में गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि अरोठे और 18 अन्य को शहर की अपराध शाखा ने सोमवार की रात को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में खेले गये मैच पर कथित तौर पर सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे आईपीएल सट्टेबाजी में गिरफ्तार
भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच- तुषार अरोठे (Photo Credit-PTI)

वड़ोदरा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे को कथित तौर पर आईपीएल में सट्टा लगाने के लिये गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अरोठे और 18 अन्य को शहर की अपराध शाखा ने सोमवार की रात को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में खेले गये मैच पर कथित तौर पर सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़े-आईपीएल 2019: चेन्नई ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, राजस्थान को 8 रन से हराया

वड़ोदरा अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त जयदीपसिंह जडेजा ने कहा कि 52 वर्षीय अरोठे और 18 अन्य को शहर के एक कैफे से गिरफ्तार किया गया जहां वे सट्टा लगा रहे थे।

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2019 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).