IPL 2019: धोनी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने किया बड़ा खुलासा
कोच ने खिताबी जीत का श्रेय टीम की मानसिकता, माहौल और उसके संतुलन को दिया है. उन्होंने कहा, "अगर आप दूसरी टीमों को देखें तो आप अपने अच्छे और बुरे पहलू का आकलन कर पाते हैं. हर टीम के पास शानदार खिलाड़ी हैं, लिहाजा फर्क मानसिकता, टीम के माहौल और बड़े पलों में मैच जीतने का ही है."
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने कहा है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) लीग में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. फ्लेमिंग ने यहां टीम के अभ्यास सत्र के बाद कहा, "धोनी ने पिछले साल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी. वह पिछले दस महीने से शानदार फॉर्म में है. हमारे पास केदार जाधव के रूप में भी उम्दा बल्लेबाज है। हम अपने बल्लेबाजी क्रम से खुश हैं."
कोच ने खिताबी जीत का श्रेय टीम की मानसिकता, माहौल और उसके संतुलन को दिया है. उन्होंने कहा, "अगर आप दूसरी टीमों को देखें तो आप अपने अच्छे और बुरे पहलू का आकलन कर पाते हैं. हर टीम के पास शानदार खिलाड़ी हैं, लिहाजा फर्क मानसिकता, टीम के माहौल और बड़े पलों में मैच जीतने का ही है."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2019 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).