IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजो ने की शानदार गेंदबाजी, दिल्ली ने मेहमान टीम को दिया 130 रनों का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण के 16वें मुकाबले में आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) आमने-सामने है.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण के 16वें मुकाबले में आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) आमने-सामने है. सनराइजर्स हैदराबाद ने आज टॉस जीतकर दिल्ली की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने हैदराबाद के सामने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 130 रनों का लक्ष्य रखा है.

दिल्ली के लिए आज कप्तान श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 43 रनों की उम्दा पारी खेली. अय्यर के अलावा पृथ्वी शॉ ने 11, शिखर धवन ने 12, ऋषभ पंत ने 5, राहुल तेवटिया ने 5, कोलिन इंग्राम ने 5, क्रिस मोरिस ने 17, अक्षर पटेल ने नाबाद 17, कगिसो रबादा ने 3 और इशांत शर्मा ने 3 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: क्रुणाल पांड्या ने दी धोनी को मांकडिंग की चेतावनी, अब हो रही है उनकी जग हंसाई, देखें वीडियो

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद नबी ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए. वहीं राशिद खान और संदीप शर्मा ने एक-एक सफलता हासिल किए.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट