IPL 2019: ऋषभ पंत ने लगाया शानदार अर्धशतक, दिल्ली ने राजस्थान को पांच विकेट से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 53वें मुकाबले में आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को पांच विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी नौवीं सफलता प्राप्त कर ली है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 53वें मुकाबले में आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को पांच विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी नौवीं सफलता प्राप्त कर ली है. इस जीत के साथ ही मेजबान टीम का दिल्ली का 18 अंक हो गया और वह चेन्नई के साथ अंको के मामले में बराबरी पर आ गई है.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सुझबुझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए 38 गेदों में पांच छक्के और दो चौके की मदद से 53 रनों की नाबाद पारी खेली. पंत के अलावा दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 15, शिखर धवन ने 16, पृथ्वी शॉ ने 08, कोलिन इंग्राम ने 12, शेरफेन रदरफोर्ड ने 11 और अक्षर पटेल ने नाबाद 01 रन बनाए.
यह भी पढ़ें- RR vs DC, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें RR vs DC के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर
मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए आज ईश सोढ़ी ने तीन और श्रेयस गोपाल ने दो विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

