DC vs SRH, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण के एक अहम मुकाबले में दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) पर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सामना करेगी.
IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण के एक अहम मुकाबले में दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) पर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सामना करेगी. मेजबान टीम को अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वह जीत के करीब आकर हार झेलने को मजबूर हो गई थी. अपने घर में दिल्ली बीती हार से बाहर निकल एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद से पार पाना उनके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा.
दिल्ली का अपने घरेलू मैदान पर यह तीसरा मैच है. फिरोज शाह कोटला मैदान पर दिल्ली को एक जीत मिली है और एक में हार नसीब हुई है. जीत उसे कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ सुपर ओवर में मिली थी तो वहीं हार उसे चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने दी थी. दिल्ली ने लीग की शुरुआत तो वानखेडे स्टेडियम में जीत के साथ की थी लेकिन इसके बाद दो मैचों में उसे हार मिली. उसके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी देखने को मिली है. बीते मैच में उसने 17 गेंदों में सिर्फ आठ रन बनाए थे और सात विकेट खोकर मैच हार बैठी थी. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).
यह भी पढ़ें- IPL 2019: बुजुर्ग महिला फैन से मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर आए धोनी, देखें दिल छूने वाला वीडियो
बता दें कि अपने पांचवें मैच में उसके सामने ऐसी टीम है जो बेहद मजबूत है. सनराइजर्स को तीन मैचों में से दो में जीत तो एक में हार मिली है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि वह इस मैच में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ आ रही है जो उसे बेंगलोर को 118 रनों से मात देने के बाद मिला है. पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मात खाने के बाद सनराइजर्स ने मजबूती से वापसी की है.
हैदराबाद के लिए सबसे अच्छी बात सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) की शानदार फॉर्म है. दोनों ने पिछले मैच में शतक जमाए थे और अपनी टीम को दो विकेट के नुकसान पर 231 रनों का विशाल स्कोर प्रदान किया था. कोटला की विकेट धीमी रहती है, ऐसे में इस मैच में स्पिनरों की अहमियत ज्यादा है. सनराइजर्स के लिए स्पिनर राशिद खान और मोहम्मद नबी अहम रोल निभा सकते हैं. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)
वहीं दिल्ली के पास भी अमित मिश्रा, अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने जैसे अच्छे स्पिनर हैं. बल्लेबाजी में दिल्ली की टीम सनराइजर्स से कमतर नहीं है. हालांकि उसकी दिक्कत यह है कि वह कभी भी लय खो बैठती है, जैसे पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में देखा गया था. पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत ने जरूर बल्ले का दम अच्छी तरह दिखाया है लेकिन टीम का मध्यक्रम निरंतरता नहीं रख सका है. अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को भी और जिम्मेदारी से खेलने की जरूरत है.
संभावित टीम इस प्रकार है-
दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: आखिरी ओवरों में हार्दिक पांड्या ने की चौके छक्कों की बरसात, चेन्नई को मिला 171 रनों का लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियम्सन (कप्तान), डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टेनलेक.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2019 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

