DC vs KXIP, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ सुपर ओवर मुकाबले में रोमांचक जीत हासिल करने वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) आज आईएस बिंद्रा स्टेडियम में मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन में जीत की लय कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
IPL 2019: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ सुपर ओवर मुकाबले में रोमांचक जीत हासिल करने वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) आज आईएस बिंद्रा स्टेडियम में मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन में जीत की लय कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी. बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को फिरोजशाह कोटला मैदान में सुपर ओवर में दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन रन से मात दी थी.
बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 185 रन का स्कोर बनाया था. इसके जवाब में दिल्ली ने भी निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर इतने ही रन बना पाई जिसके कारण मुकाबला सुपर ओवर में गया जहां दिल्ली ने दर्शकों का दिल जीत लिया. दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ ने 55 गेदों में 99 रनों की शानदार पारी खेली. दिल्ली को आज एक बार फिर उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).
पृथ्वी शॉ के अलावा दिल्ली को शानदार लय में चल रहे रिषभ पंत से भी उम्मीदें होगी जिन्होंने टीम के पहले मैच में मुंबई के खिलाफ 78 रन की धुआंधार पारी खेली थी. शिखर धवन, कप्तान श्रेयस अय्यर और कॉलिन इंग्राम भी खुद को साबित करना चाहेंगे. गेंदबाजी में अपनी शानदार गेंदबाजी से सुपर ओवर में दिल्ली को जीत दिलाने वाले कगिसो रबादा एक बार फिर टीम के लिए उसी प्रदर्शन को दोहराने के लिए तैयार होगें. पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को रोकने के लिए कगिसो कारगर हो सकते हैं. उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, इशांत शर्मा और अक्षर पटेल पर भी सबकी नजरें होंगी.
दूसरी तरफ मेजबान टीम भी अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर यहां पहुंची हैं. मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले लोकेश राहुल, गेल, अग्रवाल से टीम को एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी की अगुवाई में टाई और हार्ड्स विलजोन की तेज गेंदबाजी कप्तान रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)
संभावित टीम इस प्रकार है-
दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कैगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन रन से हराया
किंग्स इलेवन पंजाब: लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मोइसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हरडस विलोजेन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2019 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

