IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के लिए डेविड वार्नर को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. वार्नर ने आज मात्र 25 गेदों में 10 चौके की मदद से 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

डेविड वॉर्नर (Photo Credit- File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 33वें मुकाबले में आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 6 विकेट से हराते हुए इस मैच को अपने नाम कर लिया है. सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. वार्नर ने आज मात्र 25 गेदों में 10 चौके की मदद से 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

इससे पहले आज चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान धोनी की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे सुरेश रैना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर हैदराबाद के सामने 133 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में मैदान में उतरी मेजबान टीम 16.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज वार्नर के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने नाबाद 61 रनों की साहसिक अर्धशतकीय पारी खेली

यह भी पढ़ें- IPL 2019: धोनी की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से रौंदा

मेहमान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए इमरान ताहिर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 20 रन खर्च करते हुए दो विकेट लिए. ताहिर के अलावा दीपक चाहर और कर्ण शर्मा ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट