IPL 2019: हार के बाद कोहली का बयान, कहा-कोई भी टीम ऐसी शुरुआत नहीं चाहेगी
बेंगलोर के कप्तान ने कहा, "विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल दिख रहा था। हमें लगा कि यहां पर 140-150 का स्कोर एक अच्छा स्कोर होगा। लेकिन टीम बल्लेबाजी में संघर्ष करती दिखी।"
चेन्नई. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में शनिवार को मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों सात विकेट से मिली शिकस्त के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि कोई भी टीम इस तरह की शुरुआत नहीं चाहेगी। कोहली ने मैच के बाद कहा, "कोई भी टीम इस तरह से शुरुआत नहीं करना चाहेगी। लेकिन खेल में इस तरह का होना अच्छी बात है। मैदान पर खिलाड़ियों के रवैये से मैं खुश हूं। मुझे पता है कि हमारी बल्लेबाजी सही नहीं थी और हम वापसी करेंगे।"
चेन्नई ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए बेंगलोर को 17.1 ओवर में 70 रन पर ढेर कर दिया और फिर तीन विकेट खोकर 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
बेंगलोर के कप्तान ने कहा, "विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल दिख रहा था। हमें लगा कि यहां पर 140-150 का स्कोर एक अच्छा स्कोर होगा। लेकिन टीम बल्लेबाजी में संघर्ष करती दिखी।"
.@ChennaiIPL beat Royal Challengers Bangalore by 7 wickets in the opening encounter of #VIVOIPL 2019.#CSKvRCB pic.twitter.com/ghDdVeF9PD
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2019
कोहली ने टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को लेकर कहा, "वह (सैनी) 150 किलोमीटर की रफ्तार के आस-पास गेंदबाजी कर रहे हैं, जो कि अच्छा है। वह एक घातक गेंदबाज बनने की ओर अग्रसर हैं और हम उन पर नजर रख रहे हैं।"
सैनी ने चार ओवर में 24 रन दिए लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2019 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

