IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 15वें मुकाबले में आज पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में आमने-सामने हैं.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 15वें मुकाबले में आज पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में आमने-सामने हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.
बता दें कि इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक चैम्पियन टीम की तरह खेलते हुए अपने शुरुआती तीनों मुकाबलों में शानदार जीत हासिल की है. वहीं मुंबई अपने शुरूआती तीनों मैचों में एक ही जीत दर्ज कर पाई है. ज्ञात हो कि मुंबई को अपने पिछले मैच में पंजाब के हाथों हार मिली है. मुंबई के हिस्से इस सीजन में तीन मैचों में सिर्फ एक जीत आई है जबकि उसे दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
संभावित टीम इस प्रकार है-
चेन्नई सुपर किंग्स: अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डीकॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनेघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरण, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2019 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

