IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान सुरेश रैना ने जीता टॉस, लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को इस मुकाबले से पहले तीन मैचों में हार मिल चुकी है. मेजबान टीम इस मैच को जीतकर जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी. वहीं धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम आठ मैचों में सात जीत और एक हार के साथ 14 अंकों के सहारे तालिका में मजबूती से शीर्ष पर कायम है.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 33वें मुकाबले में आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान सुरेश रैना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को इस मुकाबले से पहले तीन मैचों में हार मिल चुकी है. मेजबान टीम इस मैच को जीतकर जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी. वहीं धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम आठ मैचों में सात जीत और एक हार के साथ 14 अंकों के सहारे तालिका में मजबूती से शीर्ष पर कायम है.

यह भी पढ़ें- SRH vs CSK, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

चेन्नई ने अपने पिछले मैच में रविवार को दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी थी. टीम के अधिकतर बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, जिनमें खुद कप्तान धोनी के अलावा, शेन वाटसन, फॉफ डु प्लेसिस और सुरेश रैना शामिल हैं.

संभावित टीमें इस प्रकार है-

चेन्नई सुपर किंग्स: अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.

यह भी पढ़ें- SRH vs CSK, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें SRH vs CSK के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

सनराइजर्स हैदराबाद: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), केन विलियम्सन, डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टानलेक.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 14: देश में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, चलेंगी लू, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस