क्रिकेट

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका! आज फिर मैदान में नहीं उतरे कप्तान धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान धोनी की गैरमौजूदगी में सुरेश रैना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. बता दें कि आज धोनी फिर से अपने बैक पेन की वजह से नहीं खेल रहे हैं.

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका! आज फिर मैदान में नहीं उतरे कप्तान धोनी
धोनी (Photo Credits: IANS)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 44वें मुकाबले में आज चेन्नई (Chennai) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान धोनी की गैरमौजूदगी में सुरेश रैना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. बता दें कि आज धोनी फिर से अपने बैक पेन की वजह से नहीं खेल रहे हैं.

बता दें कि आज के मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा और फॉफ डु प्लेसिस नहीं खेल रहे हैं. इन खिलाड़ियों की जगह पर टीम में मुरली विजय, ध्रुव शौरे और मिशेल सैंटनर को टीम में मौका मिला है. वहीं मेहमान टीम मुंबई ने भी आज दो बदलाव किए हैं. बेन कटिंग और मयंक मारकंडे के स्थान पर इविन लुइस और अंकुल रॉय को मौका दिया गया है.

यह भी पढ़ें- CSK vs MI, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

टीमें इस प्रकार है-

चेन्नई सुपर किंग्स: सुरेश रैना (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ध्रुवा शौरे, ड्वायन ब्रावो, मिशेल सैंटनर, हरभजन सिंह, दीपक चाहर और इमरान ताहिर.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इविन लुइस, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, अंकुल रॉय, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और केरन पोलार्ड.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2019 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).