IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने यहां एम ए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने यहां एम ए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मेजबान टीम ने एक बदलाव किया है. तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर के स्थान पर अनुभवी हरभजन सिंह को मौका मिला है.
दूसरी ओर, भुवनेश्वर कुमार इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे. केन विलियम्सन व्यक्तिगत कारणों के चलते स्वेदश वापस लौट गए हैं. उनकी स्थान पर शाकिब अल हसन को मौका दिया गया है. इसके अलावा, मनीष पांडे इस मुकाबले में खेलेंगे. स्पिन गेंदबाज शहबाज नदीम बाहर बैठेंगे.
टीम इस प्रकार है-
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, फॉफ डु प्लेसिस, ड्वायन ब्रावो, हरभजन सिंह, दीपक चाहर और इमरान ताहिर.
सनराइजर्स हैदराबाद: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, विजय शंकर, दीपक हुड्डा, शाकिब अल हसन, राशिद खान, खलील अहमद और संदीप शर्मा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2019 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

