IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद की कसी गेंदबाजी, चेन्नई ने दिया 133 रनों का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 33वें मुकाबले में आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आमने-सामने हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 33वें मुकाबले में आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आमने-सामने हैं. चेन्नई के नियमित कप्तान धोनी के गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे सुरेश रैना ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर मेजबान टीम के सामने 132 रनों का लक्ष्य रखा है.

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए आज सलामी बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस ने 45 रनों की शानदार पारी खेली. डु प्लेसिस के अलावा शेन वॉटसन ने 31, कप्तान सुरेश रैना ने 13, अंबाती रायडू ने नाबाद 25, केदार जाधव ने 01, सैम बिलिंग्स ने 0, रवींद्र जडेजा ने नाबाद 10 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: वर्ल्ड कप से पहले धोनी पीठ दर्द से परेशान, रैना ने संभाली CSK की कमान

मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की बात करें तो राशिद खान ने अपने चार ओवर के स्पेल में 17 रन खर्च करते हुए दो विकेट लिए. राशिद खान के अलावा खलील अहमद, शहबाज नदीम और विजय शंकर ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड