IPL 2019: आखिरी ओवरों में हार्दिक पांड्या ने की चौके छक्कों की बरसात, चेन्नई को मिला 171 रनों का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 15वें मुकाबले में आज पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में आमने-सामने हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 15वें मुकाबले में आज पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में आमने-सामने हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आज टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर मेहमान टीम के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा है. मेजबान टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने 59 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. यादव के अलावा मुंबई के लिए क्रुणाल पांड्या ने 42, रोहित शर्मा ने 13, क्विंटन डीकॉक ने 4, युवराज सिंह ने 4, केरन पोलार्ड ने नाबाद 17 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 25 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

वहीं बात करें मेहमान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की तो आज के मैच में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), इमरान ताहिर (Imran Tahir), मोहित शर्मा (Mohit Sharma), ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) और दीपक चहर (Deepak Chahar) ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: धोनी और रविन्द्र जडेजा की जुगलबंदी ने फिर दिखाया कमाल, देखते रह गए रोहित शर्मा

बता दें कि इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक चैम्पियन टीम की तरह खेलते हुए अपने शुरुआती तीनों मुकाबलों में शानदार जीत हासिल की है. वहीं मुंबई अपने शुरूआती तीनों मैचों में एक ही जीत दर्ज कर पाई है. ज्ञात हो कि मुंबई को अपने पिछले मैच में पंजाब के हाथों हार मिली है. मुंबई के हिस्से इस सीजन में तीन मैचों में सिर्फ एक जीत आई है जबकि उसे दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड