IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, शेन वॉटसन शतक से चूके
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 41वें मुकाबले में आज चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को सात विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी आठवीं सफलता प्राप्त कर ली है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 41वें मुकाबले में आज चेन्नई (Chennai) के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को छ विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी आठवीं सफलता प्राप्त कर ली है.
मेजबान टीम के लिए आज सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने मात्र 53 गेदों में छ छक्के और नौ चौके की मदद से से 96 रनों की शानदार पारी खेली. वॉटसन के अलावा फॉफ डु प्लेसिस ने 01, सुरेश रैना ने 38, अंबाती रायडू ने 21, केदार जाधव ने नाबाद 11 और ड्वेन ब्रावो ने नाबाद 0 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: मनीष पांडे और डेविड वार्नर ने लगाया शानदार अर्धशतक, हैदराबाद ने चेन्नई को दिया 176 रन का लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए आज राशिद खान, कप्तान भुवनेश्वर कुमार और विजय शंकर ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए. राशिद खान ने जहां सुरेश रैना को अपने जाल में फसाया वहीं भुवनेश्वर कुमार ने शेन वॉटसन को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराया. संदीप शर्मा ने अंबाती रायडू को विजय शंकर के हाथों को कैच आउट कराया. डु प्लेसिस को दीपक हुड्डा ने रन आउट किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2019 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

