IPL 2019: मुंबई इंडियंस के खिलाफ आलराउंड प्रदर्शन के लिए आंद्रे रसेल को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में आलराउंड प्रदर्शन करने वाले कैरेबियाई खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें कि आज रसेल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 40 गेदों में आठ छक्के और छ: चौके की मदद से 80 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उसके बाद गेंदबाजी के दौरान उम्दा गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 25 रन खर्च करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट भी लिए.

आंद्रे रसेल (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 47वें मुकाबले में आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 34 से रौंदते हुए इस सीजन की अपनी पांचवी सफलता प्राप्त कर ली हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में आलराउंड प्रदर्शन करने वाले कैरेबियाई खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें कि आज रसेल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 40 गेदों में आठ छक्के और छ: चौके की मदद से 80 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उसके बाद गेंदबाजी के दौरान उम्दा गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 25 रन खर्च करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट भी लिए.

इससे पहले आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने मुंबई इंडियंस के सामने निर्धारित ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 233 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. जवाब में मैदान में उतरी मुंबई की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना सकी. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आज ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने मात्र 34 गेदों में नौ छक्के और छ: चौके की मदद से 91 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन उनकी यह साहसिक पारी भी मुंबई को जीत नहीं दिला सकी. पांड्या के अलावा मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 12, क्विंटन डी कॉक ने 0, सूर्यकुमार यादव ने 26, इविन लुइस ने 15, केरन पोलार्ड ने 20, क्रुणाल पांड्या ने 24, बरिंदर शरण ने नाबाद 03 और राहुल चाहर ने नाबाद 01 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी भी नहीं दिला सकी मुंबई को जीत, कोलकाता ने 34 रनों से दी मात

मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए आज हैरी गुर्ने, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए. वहीं भारतीय अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला ने एक विकेट लिए. बता दें कि आज युवा तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर को विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में 29 रन खर्च किए.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 14: देश में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, चलेंगी लू, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड