आईपीएल 2019: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए आंद्रे रसेल को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच कोलकाता के इडेन गार्डेंस (Eden Gardens) मैदान में खेले गए इस सीजन के 6वें मैच के लिए आंद्रे रसेल (Andre Russell) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है.

आंद्रे रसेल (Photo Credits: File Photo)

आईपीएल 2019: किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच कोलकाता के इडेन गार्डेंस (Eden Gardens) मैदान में खेले गए इस सीजन के 6वें मैच के लिए आंद्रे रसेल (Andre Russell) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. जी हां बता दें कि आज आंद्रे रसेल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 17 गेदों में पांच छक्के और तीन चौके की मदद से 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली, और उसके बाद गेंदबाजी के दौरान अपने तीन ओवर के स्पेल में मात्र 21 रन खर्च करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट भी लिए.

बता दें कि आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने पंजाब के सामने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट के नुकसान 219 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 24, क्रिस लिन ने 10, नीतीश राणा ने 63, आंद्रे रसेल ने 48, रॉबिन उथप्पा ने नाबाद 67, और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 1 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- आईपीएल 2019: डेविड मिलर और मयंक अग्रवाल के अर्धशतक हुए बेकार, KKR ने KXIP को 28 रन से हराया

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आज के मैच में हरडस विलोजेन, मोहम्मद शमी, एंड्रयू टाई और वरुण चक्रवर्ती ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा दिए गए 219 रनों के लक्ष्य के सामने पंजाब की टीम निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना सकी. पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल ने 58, डेविड मिलर ने नाबाद 59 और मनदीप सिंह ने नाबाद 33 रनों की शानदार पारी खेली.

यह भी पढ़ें- आईपीएल 2019: कप्तान रविचंद्रन अश्विन की गलती का आंद्रे रसेल ने उठाया फायदा, क्लीन बोल्ड होने के बावजूद अंपायर ने दिया नॉट आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आंद्रे रसेल ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए. आंद्रे रसेल के अलावा कोलकाता के लिए पीयूष चावला और लॉकी फग्र्यूसन ने एक-एक महत्वपूर्ण विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड