IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के लिए एबी डि विलियर्स को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 28वें मुकाबले में आज पंजाब के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम (IS Bindra Stadium) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को आठ विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी पहली सफलता प्राप्त कर ली है.

ऐबी डिविलियर्स (Photo Credits : Getty Images)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 28वें मुकाबले में आज पंजाब के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम (IS Bindra Stadium) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को आठ विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी पहली सफलता प्राप्त कर ली है. बेंगलोर की जीत में अहम योगदान देने वाले बल्लेबाज एबी डि विलियर्स (AB de Villiers) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें की आज एबी डि विलियर्स ने 38 गेदों का सामना करते हुए 59 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने दो छक्के और पांच चौके लगाए.

इससे पहले आज कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. मेजबान टीम ने क्रिस गेल (Chris Gayle) के शानदार 99 रनों की पारी के बदौलत निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 174 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में मैदान में उतरी बेंगलोर की तीम ने इस लक्ष्य को चार गेंद शेष रहते ही पा लिया. कप्तान विराट कोहली ने 53 गेदों में 67 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. कोहली के अलावा अब्राहम डिविलियर्स ने 59 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. वहीं पार्थिव पटेल ने 19 और मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 28 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: विराट कोहली और एबी डि विलियर्स ने लगाया शानदार अर्धशतक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खोला जीत का खाता

मेजबान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के लिए मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक सफलता हासिल की. शमी ने जहां बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली का विकेट चटकाया वहीं अश्विन ने पार्थिव को पवेलियन का राह दिखाया.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड