IPL में अगले साल से होंगी 10 टीमें, मई में 2 नई टीमों के लिए होगी नीलामी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2022 से 10 टीमें भाग लेंगी जिसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी सत्र (2021) के अंतिम चरण के दौरान मई के महीने में नीलामी करने का फैसला किया है.

इंडियन प्रीमियर लीग (Photo Credits: Twitter)

नई दिली:  इस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी. 9 अप्रैल को पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की बीच खेला जाएगा। जनवरी में खबर आई थी कि बहुत ही जल्द दो और नई टीम आईपीएल में हिस्सा लेंगी। इस साल के आईपीएल में 8 टीम है. बीसीसीआई (BCCI) ने अब आईपीएल में 10 टीमों को उतारेंगे. 2022 में आयोजित होने वाले आईपीएल के 15वें सीजन में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों की नीलामी 2021 सत्र के आखिर तक की जाएगी.

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने शनिवार को साल की शुरुआत में आईपीएल संचालन समिति द्वारा अनुमोदित विभिन्न नीतिगत निर्णयों पर विचार के लिए शनिवार को एक बैठक की. सौरव गांगुली ने पहले भी कई बार ये संकेत दे चुके हैं कि आईपीएल में 2 और टीमों को बढ़ाया जा सकता है.

अगले साल आईपीएल में 10 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी. इन टीमों की नीलामी इसी साल मई में आईपीएल के आखिरी चरण के दौरान की जाएगी. बीसीसीआई (BCCI) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘अगले साल से आईपीएल में 10 टीमें होंगी और इस वर्ष मई के महीने तक नई फ्रेंचाइजी की बोली प्रक्रिया और इस से जुड़ी विभिन्न चीजों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा.' उन्होंने कहा, 'एक बार टीमें तय हो जाएंगी तो वे अपना परिचालन कार्य शुरू कर सकती हैं, जिसमें काफी समय लगता है.'

अगले साल आईपीएल में 10 टीमें खेलती हुई दिखाई देंगी. दो नए टीमों के आने से युवाओं के पास खुद को साबित करने का यह बढ़िया मौका होगा. बता दें कि इन टीमों की नीलामी इसी साल मई में आईपीएल के आखिरी चरण के दौरान होगी. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘अगले साल से आईपीएल में 10 टीमें होंगी और इस वर्ष मई के महीने तक नई फ्रेंचाइजी की बोली प्रक्रिया और इस से जुड़ी विभिन्न चीजों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा.' उन्होंने कहा, 'एक बार टीमें तय हो जाएंगी तो वे अपना परिचालन कार्य शुरू कर सकती हैं, जिसमें काफी समय लगता है.'

पिछला आईपीएल कोरोना वायरस के चलते यूएई में आयोजित किया गया था, इस साल एक बार फिर ये टूर्नामेंट भारत आयोजित किया गया है. इस साल आईपीएल का आयोजन 6 जगहों पर किया जाएगा. आईपीएल 2021 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. ये मैच 9 अप्रैल को चेन्नई में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट का फाइनल 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी