पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: कोच मिस्बाह उल हक के इस काम से भड़के इंजमाम

इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर के दौरान, जब पाकिस्तान पावरप्ले में गेंदबाजी कर रही थी और 40-45 रन खाए थे। कैमरा बार-बार मिस्बाह को दिखा रहा था और उनके हाथ उनके सिर पर हैं, जिससे पता चल रहा था कि कुछ बहुत बड़ी गलती हुई है."

मिस्बाह उल हक (Photo Credits: Getty Images)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा कि टीम के मौजूदा कोच मिस्बाह उल हक ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में जिस तरह की नकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी वह नहीं देनी चाहिए थी. दूसरे टी-20 में इंग्लैंड 196 रनों का पीछा कर रही थी. इसी दौरान मिस्बाह ने अपनी टीम की गेंदबाजी के दौरान एक नकारात्मक प्रतिक्रिया दी.

इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर के दौरान, जब पाकिस्तान पावरप्ले में गेंदबाजी कर रही थी और 40-45 रन खाए थे। कैमरा बार-बार मिस्बाह को दिखा रहा था और उनके हाथ उनके सिर पर हैं, जिससे पता चल रहा था कि कुछ बहुत बड़ी गलती हुई है."

उन्होंने कहा, "अभी भी 150-160 रन बनाए जाने थे, मैच किसी भी तरफ जा सकता था, लेकिन आप गलत संदेश भेज रहे थे जो बताता है कि आपने कुछ गलत किया है." पूर्व कप्तान ने कहा, "आप मैच के बाद अच्छी तरह तफ्सील से बात कर सकते थे, लेकिन अगर मैच के दौरान आप इस तरह की बात करते हैं तो इसका टीम पर गलत असर पड़ेगा."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट