INDW vs WIW Warm-up Match Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत-वेस्टइंडीज आमने-सामने, जानें कब और कहां देखें लाइव

महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज अपने पहले वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. टूर्नामेंट के आगाज से पहले यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने का अहम मौका होगा.

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

INDW vs WIW Warm-up Match Live Streaming: महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज अपने पहले वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. टूर्नामेंट के आगाज से पहले यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने का अहम मौका होगा. इस बार महिला टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण है, जिसमें पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. ऐसे में टीम इंडिया खिताब की दावेदारी मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. Fact Check: क्या टी20 कप्तानी छिनने के बाद सूर्यकुमार यादव ने लिया संन्यास? जानिए वायरल दावे की सच्चाई

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वॉर्मअप मुकाबला कार्डिफ में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा.

कहां देखें लाइव प्रसारण?

भारतीय दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा मुकाबले का प्रसारण ICC TV और ICC के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी किया जाएगा.

वर्ल्ड कप से पहले भारत के 2 वॉर्मअप मैच

भारतीय टीम टूर्नामेंट शुरू होने से पहले 2 वॉर्मअप मुकाबले खेलेगी.

8 जून - भारत vs वेस्टइंडीज

10 जून - भारत vs इंग्लैंड.

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत का पूरा कार्यक्रम

14 जून - भारत vs पाकिस्तान

17 जून - भारत vs नीदरलैंड्स

21 जून - भारत vs दक्षिण अफ्रीका

25 जून - भारत vs बांग्लादेश

28 जून - भारत vs ऑस्ट्रेलिया.

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड