क्रिकेट

Ind(W) vs SA (W) 2021: भारत के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज के लिए अफ्रीकी टीम का हुआ ऐलान, सुने लूस को मिली टीम की कमान

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की नियमित कप्तान डेन वान निएर्केक के चोटिल होने के कारण बाहर होने से सुने लूस भारत के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर की सीरीज में टीम की कप्तानी संभालेंगी. दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम को भारत के खिलाफ सात मार्च से पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है.

Ind(W) vs SA (W) 2021: भारत के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज के लिए अफ्रीकी टीम का हुआ ऐलान, सुने लूस को मिली टीम की कमान
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम (Photo Credits: PTI)

Ind(W) vs SA (W) 2021: दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की नियमित कप्तान डेन वान निएर्केक के चोटिल होने के कारण बाहर होने से सुने लूस भारत के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर की सीरीज में टीम की कप्तानी संभालेंगी. दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम को भारत के खिलाफ सात मार्च से पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है.

दक्षिण अफ्रीका की टीम शनिवार को लखनऊ पहुंच चुकी है. वान निएर्केक के अलावा मसाबाता क्लास भी अंतिम मिनट में चोट के कारण टीम से बाहर हो गईं. दक्षिण अफ्रीका की टीम लखनऊ पहुंचने के साथ ही छह दिनों के निर्धारित क्वारंटीन में है.

यह भी पढ़ें- Ind(W) vs SA (W) 2021: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान

दक्षिण अफ्रीका टीम :

सुने लूस (कप्तान), अयाबोंगा खाका, शबनम इस्माइल, लाउरा वोलवार्डट, त्रिशा चेट्टी (विकेटकीपर), सिनालो जाफता (विकेटकीपर), तस्मीन ब्रिट्ज (विकेटकीपर), मरिजाने काप, नोंदूमिसो शंगासे, लिजेले ली (विकेटकीपर), अनेके बोश, फाये तुनिक्लीफ (विकेटकीपर), नोनकुलुलेको मलाबा, मिगनोन डू प्रीज (विकेटकीपर), नादिने डी क्र्लेक, लारा गुडआल और तुमी सेखुखुने.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2021 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).