Smriti Mandhana To Tie Knot With Palash Muchhal: इंदौर की बहु बनेगी टीम इंडिया की स्टार स्मृति मंधाना! जल्द म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ लेगी सात फेरे

स्मृति मंधाना(Smriti Mandhana) जल्द ही जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं. टीम इंडिया की यह खूबसूरत बाएं हाथ की बल्लेबाज मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल(Palash Muchhal) से शादी करने जा रही हैं. इस खबर की पुष्टि खुद पलाश ने इंदौर में हाल ही में की.

Smriti Mandhana To Tie Knot With Palash Muchhal: भारतीय महिला क्रिकेट टीम(India Women's National Cricket Team) की स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना(Smriti Mandhana) जल्द ही जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं. टीम इंडिया की यह खूबसूरत बाएं हाथ की बल्लेबाज मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल(Palash Muchhal) से शादी करने जा रही हैं. इस खबर की पुष्टि खुद पलाश ने इंदौर में हाल ही में की. स्मृति इन दिनों आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और 19 अक्टूबर(रविवार) को इंग्लैंड के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में उतरी हैं. इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले पलाश मुच्छल ने अपनी शादी की खबर को सार्वजनिक किया, जिससे इंदौर के फैंस में जबरदस्त उत्साह है. इंग्लैंड बनाम भारत महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच होगा करो या मरो! जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

राज्य प्रेस क्लब, इंदौर में शुक्रवार को हुए एक कार्यक्रम के दौरान पलाश से जब स्मृति के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “वो जल्द ही इंदौर की बहू बनने वाली हैं… बस इतना ही कहना है.”

पलाश मुच्छल मूल रूप से इंदौर के ही रहने वाले हैं और बॉलीवुड में दर्जनों सुपरहिट गानों के लिए संगीत दे चुके हैं. स्मृति और पलाश को कई मौकों पर साथ देखा गया है और दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा की हैं, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी.

वहीं खेल की बात करें, तो महिला विश्व कप में भारत रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपने पांचवें लीग मैच में भिड़ेगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है क्योंकि इंग्लैंड से हारने पर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Video Highlights: पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया, एनाबेल सदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन; यहां देखें वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Scorecard: पिंक बॉल टेस्ट में एनाबेल सदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Preview: दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज करेंगे वापसी या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज दर्ज करेंगे बड़ी जीत? जानिए पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Pitch Report: पर्थ में तीसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एलिसा हीली को देंगे यादगार विदाई? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\