India Qualification Scenario In T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को अब कितने मैच जीतने होंगे? समझिए पूरा समीकरण

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम शानदार लय में नजर आ रही है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने अपने पहले दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत कर ली है.

भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Netherlands Women's National Cricket Team, Women's T20 World Cup 2026 10th Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला 17 जून को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले स्टेडियम (Headingley Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. ग्रुप स्टेज के अपने दूसरे मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. वहीं, नीदरलैंड की कमान बैबेट डी लीडे (Babette de Leede) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर के मैच में बनाए 449 रन? जानें वायरल YouTube वीडियो का पूरा सच

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. ग्रुप स्टेज के अपने दूसरे मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 209 रन बनाए थे. जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 17.3 ओवरों में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के लिए श्री चरणी ने 4 विकेट लिए, जबकि शैफाली वर्मा ने 3 विकेट चटकाए. वहीं नंदनी शर्मा ने भी 2 विकेट लेकर शुरुआती झटके दिए.

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम शानदार लय में नजर आ रही है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने अपने पहले दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत कर ली है. पहले पाकिस्तान और फिर नीदरलैंड को हराने के बाद अब फैंस के मन में सवाल है कि आखिर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए टीम इंडिया को और कितने मैच जीतने होंगे.

भारत ने लगातार दूसरे मैच में दर्ज की जीत

इंग्लैंड और वेल्स में खेले जा रहे महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था. इसके बाद दूसरे मैच में नीदरलैंड को 95 रनों से मात देकर लगातार दूसरी जीत हासिल की. नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 74 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शेफाली वर्मा के साथ उनकी बड़ी साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. जवाब में नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई.

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या है समीकरण?

महिला टी-20 विश्व कप 2026 में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो समूहों में बांटा गया है. प्रत्येक टीम ग्रुप चरण में पांच-पांच मैच खेलेगी और दोनों ग्रुपों से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. ग्रुप-ए में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीमें शामिल हैं. भारत अपने शुरुआती दो मुकाबले जीत चुका है और अब उसे दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलने हैं.

मौजूदा स्थिति को देखते हुए टीम इंडिया यदि अपने बाकी तीन मुकाबलों में से दो मैच जीत लेती है तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना काफी मजबूत हो जाएगी. हालांकि अंतिम स्थिति अन्य टीमों के प्रदर्शन और नेट रन रेट पर भी निर्भर कर सकती है. यदि भारत तीनों मुकाबले जीतता है तो सेमीफाइनल का टिकट लगभग निश्चित हो जाएगा. वहीं दो जीत भी उसे मजबूत स्थिति में पहुंचा सकती हैं. ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश सिर्फ जीत दर्ज करने की नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करने की भी होगी, ताकि नेट रन रेट बेहतर बना रहे.

अंक तालिका में शीर्ष पर भारत

नीदरलैंड पर बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है. भारत के खाते में 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +3.975 है. ऑस्ट्रेलिया भी 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, लेकिन उसका नेट रन रेट +3.875 है. दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के पास 2-2 अंक हैं. वहीं पाकिस्तान और नीदरलैंड अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं.

दक्षिण अफ्रीका से अगला मुकाबला 

भारतीय महिला टीम अब अपना अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 21 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेलेगी. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. टीम इंडिया जीत की लय बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल के और करीब पहुंचना चाहेगी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका को हल्के में नहीं लिया जा सकता. अफ्रीकी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें