IND-W vs ENG-W 4th T20I 2025 Preview: चौथे टी20 में इंग्लैंड से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, मैच से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का चौथा मुकाबला 09 जून(बुधवार) को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में भारतीय समयानुसार शाम 11:00 PM से बजे जाएगा.

इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Preview: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का चौथा मुकाबला 09 जून(बुधवार) को मैनचेस्टर (Manchester ) के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड(Emirates Old Trafford) में खेला जाएगा. पहले दो मुकाबले हारने के बाद इंग्लैंड ने केनिंग्टन ओवल में खेले गए तीसरे टी20 मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए पांच रनों से रोमांचक जीत दर्ज की और सीरीज में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा. मेज़बान टीम ने दबाव की स्थिति में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए भारत को लक्ष्य से पीछे रोक दिया. इस जीत से न सिर्फ इंग्लैंड का आत्मविश्वास बढ़ा है बल्कि अब वे सीरीज में बराबरी करने के इरादे से चौथे मुकाबले में उतरेंगे. क्या भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली ने दी शुभमन गिल को स्टैंडिंग ओवेशन? जानिए विंबलडन 2024 की वायरल फोटो की सच्चाई

वहीं, भारत अभी भी 2-1 की बढ़त बनाए हुए है और उसकी नजरें अगला मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी. पहले दो मैचों में दमदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया तीसरे मैच की हार से सबक लेकर चौथे टी20 में फतह हासिल करना चाहेगी ताकि अंतिम मुकाबले तक बात न पहुंचे. ऐसे में चौथा मैच दोनों टीमों के लिए अहम होगा और मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है.

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND-W vs ENG-W Head To Head): टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अभी तक कुल 33 टी 20 मुकाबले खेले गए हैं, इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम की टीम ने 23 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. इस तरह से भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है.

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला चौथे टी20 2025 मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (IND-W vs ENG-W Key Players To Watch Out): डेनिएल व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, लॉरेन फाइलर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते है परेशान (ENG-W vs IND-W Mini Battle): टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना और इंग्लैंड की स्टार गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, डेनियल व्याट-हॉज और दीप्ति शर्मा के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला चौथा टी20 2025 मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का चौथा मुकाबला 09 जून(बुधवार) को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में भारतीय समयानुसार शाम 11:00 PM से बजे जाएगा. जिसका टॉस 10:30 PM को होगा.

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला चौथे टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में इंग्लैंड महिला टीम बनाम भारतीय महिला टीम के बीच चौथा टी20 मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और FanCode ऍप पर की जाएगी. इसके लिए आपके पास वैलिड सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला चौथे टी20 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: सोफिया डंकले, डेनियल व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, टैमी ब्यूमोंट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेट कीपर), पैगे स्कोल्फील्ड, सोफी एक्लेस्टोन, इस्सी वोंग, चार्लोट डीन, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, श्री चरणी

Share Now

Tags

ENG W eng w vs ind w ENG-W vs IND-W Mini Battle England England vs India England Women England Women vs Indian Women England Women vs Indian Women Details England Women vs Indian Women Head-to-Head Records England Women vs Indian Women Live Streaming England Women vs Indian Women Mini Battles England women's national cricket team England Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team IND W IND W vs ENG W IND W vs ENG W Head to Head IND W vs ENG W Preview IND-W vs ENG-W 2025 Preview IND-W vs ENG-W 4th T20I 2025 IND-W vs ENG-W 4th T20I 2025 Preview IND-W vs ENG-W Key Players IND-W vs ENG-W Key Players To Watch Out India India (Women) India vs England India Women vs England Women India women's national cricket team India women's national cricket team vs England women's national cricket team Indian Women इंग्लैंड इंग्लैंड डब्ल्यू इंग्लैंड डब्ल्यू बनाम भारत डब्ल्यू इंग्लैंड बनाम भारत इंग्लैंड महिला इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत भारत (महिला) भारत डब्ल्यू भारत डब्ल्यू बनाम इंग्लैंड डब्ल्यू भारत बनाम इंग्लैंड भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला भारतीय महिला भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

\